फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननखड़ी खंड की अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
स्कूली खेलकूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता मझोली टिप्पर स्कूल में शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ पंचायत उप प्रधान तसवीर ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता में खंड के 24 स्कूलों से आए 445 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्रधानाचार्य प्रेम सिंह जमवाल ने मुख्य अतिथि का टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। प्रथम दिन मार्च पास्ट में हाई स्कूल लैलण और मझोली टिप्पर संयुक्त विजेता बने। छात्र वर्ग के शॉट पुट में लैलण स्कूल के मोहित ने प्रथम स्थान पाया। खोलीघाट के वंश ने द्वितीय और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खमाडी के पंकज ने तृतीय स्थान पाया। छात्रा वर्ग में ननखड़ी की काजल ने प्रथम स्थान, मिडल स्कूल अड्डू की कृतिका ने द्वितीय और ननखड़ी स्कूल की रूना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र वर्ग के डिस्कस थ्रो में देलठ स्कूल के हरभजन ने प्रथम, देलठ स्कूल के ही प्रियांश ने द्वितीय और खमाडी स्कूल के पंकज ने तृतीय स्थान पर बाजी मारी। वहीं छात्रा वर्ग के डिस्कस थ्रो में ननखड़ी स्कूल की काजल ने प्रथम, अड्डू स्कूल की साक्षी ने द्वितीय और खमाडी स्कूल की दीक्षा ने तीसरा स्थान पाया। मुख्य अतिथि तसवीर ठाकुर ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों से नशे की कुरीति से दूर रहने और खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतियोगिता के बेहतर संचालन के लिए ऐच्छिक निधि से 10 हजार रुपये जबकि कोचिंग कैंप के लिए 5 हजार रुपये की राशि भेंट की। इस मौके पर एसएमसी प्रधान प्रेम सिंह, राम स्वरूप नेगी, खेल प्रभारी सुभाष चौहान, तरदेव सिंह, जगदीश चंद सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें