फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौरी में आयोजित होने वाले जनमंच में बढ़ चढ़ कर भाग लें लोग : सुरेश भारद्वाज

विज्ञापन
suresh bhardwaj
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
शिक्षा, विधि और संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज 1 जुलाई को ठियोग उपमंडल की माहौरी पंचायत में होने वाले जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने माहौरी क्षेत्र के लोगों से इस जनमंच में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है।

भारद्वाज ने कहा कि इस जनमंच कार्यक्रम में क्षेत्र की शड़ी मतियाना, कलजार मतियाना, कलिंडा मतियाना, रौणी मतियाना, कोट शिलारू, क्यारा, कलिंड, शर्मला, क्यार, माहौरी और कमाह पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जाएगा। उनका मौके पर निपटारा किया जाएगा। जनमंच कार्यक्रम में प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध रूप से निवारण सुनिश्चित किया जाएगा। सभी का साथ और सभी का विकास धारणा के अंतर्गत समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज को बुलंद करने के लिए यह श्रेष्ठ मंच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की समस्याओं और शिकायतों को तय समय में हल करना किसी भी संवेदनशील प्रशासन के लिए अति आवश्यक है, इसलिए प्रदेश सरकार ने जनमंच कार्यक्रम शुरू किया है। जनमंच के माध्यम से एक उच्च स्तरीय शिकायत निवारण प्रणाली की व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है और खास बात यह है कि इसमें शिकायत निवारण प्रणाली का कार्य आईटी और इंटरनेट प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए सुनिश्चित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें