फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ागांव स्कूल काे दें शहीद सतीश का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव का नाम शहीद सतीश कुमार रखने की मांग फिर से उठने लगी है। इसके चलते मंगलवार को बीडीसी सदस्य बड़ागांव अनिल कुमार ने एसडीएम नीरज गुप्ता के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। इस दौरान बीडीसी अध्यक्ष मीरा शर्मा और दलीप जरेट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कारगिल युद्ध के दौरान कुमारसैन तहसील से सतीश कुमार देश की रक्षा के लिए कुर्बान हुए थे। सतीश कुमार कुमारसैन तहसील के तहत बड़ागांव सांगरी के रहने वाले थे। वह 28 वर्ष की उम्र में कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मनों से लोहा लेते शहीद हुए थे। उस समय मौजूद सरकार ने बड़ागांव स्कूल का नाम शहीद सतीश कुमार रखने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक यह आश्वासन पूरा नहीं हो पाया। बड़ागांव पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ागांव का नाम शहीद सतीश कुमार के नाम पर रखने की मांग सरकार से की है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द मांग पूरी हो, जिससे शहीद के परिवारों को मान सम्मान मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें