फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष के वार्ड में गंदगी का आलम

विज्ञापन
कूड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष व वार्ड-2 के पार्षद राधेश्याम के वार्ड में गंदगी का आलम है। वार्ड में अधिकांश स्थानों पर स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था नहीं है। यहां पर कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में लोग घरों और दुकानों का कचरा सड़क व पैदल रास्तों के किनारे खुले में फेंक रहे हैं। वार्ड में नियमित रूप से सफाई भी नहीं की जा रही है। वार्ड में पसर रही गंदगी से स्थानीय लोगों को दिक्कतें पेश आ रही है। सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वार्ड में डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने की योजना बनाई गई थी। लेकिन यह योजना सिरे नहीं चढ़ सकी।
वार्ड के अधिकांश पैदल रास्तों पर इंटर लॉक टाइलें बिछाई गई हैं। लावारिस कुत्तों की समस्या भी काफी अधिक है। स्थानीय लोगों के लिए सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं है। वार्ड-2 से पार्षद का चुनाव लड़ चुके चेतन चौहान ने बताया कि यूं तो नगर परिषद के हर वार्ड में गंदगी पसरी हुई है। लेकिन वार्ड-2 में सबसे अधिक गंदगी है। कचरा फेंकने के लिए कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं है। लोग जगह जगह कचरा फेंक रहे हैं। नियमित रूप से वार्ड में सफाई नहीं हो रही है। वार्ड में स्ट्रीट लाइटों की स्थिति भी ठीक नहीं है। लोगों की सुविधा के लिए सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सफाई व्यवस्था सुधारी नहीं गई तो नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। विक्रम चौहान ने बताया कि नगर परिषद ने घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना बनाई, जो अधर में है। नरेश भ्रांटा ने बताया कि वार्ड में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट की कमी खल रही है। कचरा फेंकने के लिए कूड़ेदान भी नहीं लगे हैं। इससे वार्ड में गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई स्थानों पर कूड़ेदान लगाने के लिए जगह नहीं मिल रही : रोधश्याम
नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष व वार्ड-2 के पार्षद राधेश्याम ने बताया कि वार्ड के सभी रास्ते पक्के कर दिए गए हैं। अधिकतर स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें भी लगाई गई हैं। वार्ड में कुछ स्थानों पर कूड़ेदान लगाने की जगह नहीं मिल रही है। इससे वहां लोग रास्तों के किनारे कचरा फेंक रहे हैं। डोर टू डोर कचरा उठाने की योजना शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें