फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पटवारी के सहारे चार पटवार सर्कल

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)।
विज्ञापन

नित्थर उप तहसील के अंतर्गत चार पटवार सर्कल एक पटवारी के सहारे चल रहे हैं। इससे एक दर्जन से अधिक पंचायतों को राजस्व संबंधित कार्य करवाने में परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रदेश सरकार से कई बार इन पदों को भरने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के गडेच, पलेही, नित्थर, लोट पटवार सर्कलों में मात्र एक पटवारी का पद भरा गया है। इन चार पटवार सर्कलों में आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के हजारों लोगों के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। नित्थर क्षेत्र की साथ लगती पंचायतों में यदि पटवारी से कोई काम करवाना पड़े तो उन्हें कई किलोमीटर दूर नित्थर उप तहसील जाना पड़ रहा है। उस दिन पटवारी छुट्टी पर हो तो कई दिन और इंतजार करना पड़ता है। क्षेत्र के लोट दुराह पंचायत के बीडीसी सदस्य डॉ. इंद्र पाल, दुराह पंचायत प्रधान चंद्र कांता, देहरा पंचायत प्रधान सरोज बाला, शिल्ली पंचायत प्रधान मीना देवी और अन्य लोगों ने सरकार से मांग की है कि क्षेत्र में पटवारियों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाए। उधर, नायब तहसीलदार नित्थर प्रदीप चंदेल ने बताया कि विभाग को इस बारे में सूचित कर दिया है। पटवारी के खाली पदों को जल्द भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें