फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से बिजली गुल, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
सरस्वतीनगर बाजार और आसपास के मकानों में बीते एक सप्ताह से बिजली गुल है। बिजली गुल होने से आम लोगों को परेशानी और व्यापारियों का कारोबार ठप पड़ा है। व्यापार मंडल सरस्वतीनगर ने मंगलवार को बैठक का आयोजन किया। इसके बाद बिजली बोर्ड के एसडीओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की है कि सरस्वतीनगर बाजार के लिए नया ट्रांसफार्मर पहुंचाया जाए। पुराना ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन

सरस्वतीनगर व्यापार मंडल के प्रधान राजेश रावत ने बताया कि सरस्वतीनगर में करीब 150 से अधिक दुकानें हैं। कई दुकानदारों का कारोबार बिजली पर निर्भर है। यहां पर कॉलेज, जमा दो व डीएवी स्कूल, अस्पताल, उप तहसील, पुलिस चौकी, दो बैंक सहित सैकड़ों लोगों के मकान हैं। ऐसे में बिजली के बिना उनको अधिक परेशानी हो रही है। उनके रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कहा कि पास के ट्रांसफार्मर से लोगों को अस्थायी तौर पर बिजली देने की कोशिश की गई। लेकिन अधिक लोड होने के कारण ऐसा नहीं हो सका। इस दौरान व्यापार मंडल के उप प्रधान विनोद मोक्टा, सचिव विपिन महंतान, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह और अन्य सदस्य मौजूद रहे। उधर, बिजली बोर्ड के एसई एसके शर्मा ने कहा कि ट्रांसफार्मर उपलब्ध न होने के कारण सरस्वतीनगर में लोगों को समस्या हो रही है। उन्होंने कहा कि यहां के लिए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था बाहर से की जा रही है। लोगों की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें