फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भद्राश में कश्मीर से लाए अप्रमाणित 5600 पौधे बरामद

विज्ञापन
उद्यान विभाग रामपुर ने भद्राश में पकड़े अवैध पौधों को जलाया। संवाद
विज्ञापन
त्वरित कार्रवाई करते हुए सेब और स्टोन फ्रूटस के सभी पौधे जलाए
विज्ञापन


पंजीकृत नर्सरियों से ही बागवान खरीदें पौधे, जरूर लें बिल : डॉ. संजय

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। सेब बहुल क्षेत्रों में इन दिनों बागवान नई पौधे लगाने के कार्य में जुटे हुए हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में अवैध रूप से भी नर्सरी पहुंचाई जा रही है। ये नर्सरी जहां बागवानों को आने वाले समय में धोखा देने वाली है, वहीं बागवानों को अच्छी खासी चपत भी लग सकती है। उद्यान विभाग रामपुर ने क्षेत्र में अवैध रूप से लाए गए सेब और अन्य स्टोन फ्रूट्स के 5600 पौधे बरामद किए हैं। विभाग ने जम्मू कश्मीर से लाए गए इन अप्रमाणित पौधे को त्वरित कार्रवाई करते हुए जलाया है। विभाग ने बागवानों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो, इसके लिए जांच अभियान में तेजी लाई है। अभियान के तहत पंजीकृत नर्सरियों में तैयार किए जा रहे पौधों को भी जांचा जा रहा है। उद्यान विभाग रामपुर के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. संजय चौहान की अगुवाई में वीरवार को विभाग की टीम नर्सरियों की जांच के लिए भद्राश की ओर निकली। पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे टीम ने भद्राश में अवैध रूप से लाए गए सेब और अन्य स्टोन फ्रूट्स के पौधे पकड़े। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम निवासी अब्दुल मजीद गनी ने यहां सड़क के किनारे सेब और अन्य स्टोन फ्रूट्स के पौधे सजा रखे थे। विभाग ने जब जांच की, तो पाया कि यह व्यक्ति कश्मीर से अप्रमाणित पौधों की खेप लेकर सरेआम बागवानों के साथ खिलवाड़ कर रहा था। चौहान ने बताया कि इस दबिश में सेब की 4200 पाल्टियां (पौधे) और करीब 1400 गुठलीदार फलों के पौधे बरामद किए हैं। उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलते ही इन अप्रमाणित पौधों को जलाकर नष्ट किया गया है। उन्होंने क्षेत्र के बागवानों से अपील की है कि केवल पंजीकृत नर्सरियों से ही पौधे खरीदें और जिस भी नर्सरी से पौधे खरीदें, उनसे बिल लेना न भूलें। उन्होंने कहा कि अप्रमाणित पौधे लगाकर बागवान अपने साथ धोखा न करें। इन पौधों के कारण बागवानों को आर्थिक क्षति पहुंचने के साथ ये बगीचों में बीमारियों की वजह बन सकते हैं। यदि ये पौधे रोगग्रस्त हुए, तो इससे सेब बगीचों में रोग फैलने का भी खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि रामपुर और ननखड़ी क्षेत्र में कुल 16 पंजीकृत नर्सरियांं हैं, जहां से बागवान प्रमाणित पौधे खरीद सकते हैं। चौहान ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र की विभिन्न पंजीकृत नर्सरियों भी जांच की जा रही है। उन्होंने बागवानों से नए पौधे खरीदते वक्त सावधान रहने और पंजीकृत नर्सरियों से ही पौधे खरीदने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


वर्षों से चल रहा अवैध तरीके से लाए अप्रमाणित पौधों के बिकने का धंधा

रामपुर शहर और ग्रामीण इलाकों में वर्षों से अवैध रूप से पहुंचाए जा रहे अप्रमाणित पौधों को बेचने का धंधा चल रहा है। बागवान सस्ते दामों को देखते हुए ये पौधे तो खरीद लेते हैं, लेकिन इसकी गुणवत्ता का पता फल उत्पादन के बाद ही लगता है। कई साल बाद जब ये पौधे फल देते हैं, तो इसकी पैदावार और फल दोनों ही उच्च गुणवत्ता के नहीं होते। एक रोगग्रस्त पौधा बगीचे के अन्य पौधों में रोग लगने की वजह बन सकता है।

उद्यान विभाग रामपुर ने भद्राश में पकड़े अवैध पौधों को जलाया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें