फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहडू में सडक पर हर दिन लग रहे जाम सडक के किनारे बेतरतीब खडे हो रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेतरतीब ढंग से वाहनों
विज्ञापन

की पार्किंग बनी आफत
रोहड़ू। स्थानीय बाजार की सड़कों पर आए दिन जाम लगने से लोग काफी परेशान हो रहे हैं। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
रोहड़ू बाजार में एसीसी पार्क से लेकर समाला और चौक से चिड़गांव रोहड़ू के दमकल केंद्र तक सड़क पर बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क किए जा रहे हैं। सड़क के दोनों ओर यलो लाइन से बाहर पार्क वाहनों के कारण हर दिन सड़क पर जाम लग रहा है। रोहड़ू बाजार में मुख्य हाटकोटी शिमला मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक आईसीआई बैंक से लेकर एसीसी पार्क तक सड़क के दोनों ओर हर दिन वाहनों के पार्क होने पर जाम लगा रहा है। सोमवार को भी पूरा दिन इस सड़क पर जाम लगता रहा। मुख्य चौक से बाहर यातायात को बहाल करने के लिए कोई पुलिस कर्मचारी नियुक्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में स्थानीय निवासी कुकू चौहान, प्रमोद कुमार और सुभाष कुमार के अनुसार हर दिन जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पुलिस सड़क के किनारे पार्क वाहनों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सड़क के किनारे बेतरतीब पार्क किए गए वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने मांग की है कि बाजार में हर जगह पर यातायात के लिए पुलिस को जवानों को तैनात किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें