फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज सुधार ब्राह्मण सभा की बैठक में आरक्षण का मुद्दा गरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण की नीति में संशोधन करें सरकार
विज्ञापन

समाज सुधार ब्राह्मण सभा की बैठक में आरक्षण का मद्दा गरमाया
राजपूत सभा, ब्राह्मण सभा ने सर्वसहमति से गठित की सवर्ण सभा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। समाज सुधार ब्राह्मण सभा रामपुर की बैठक सर्वसहमति से बुशहर राजपूत सभा के आग्रह पर सवर्ण सभा का गठन किया गया। इस सभा में सभी सवर्णों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सभा का मुख्य उद्देश्य सभी सवर्णों के हितों की रक्षा करना रहेगा।
विज्ञापन

बैठक प्रधान नंदलाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। नृसिंह स्वामी मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक का मुख्य मुद्दा बुशहर राजपूत सभा और ब्राह्मण सभा के गठन पर संयुक्त रूप से विचार करना रहा। बैठक में सभा की कार्यकारिणी के सभी सदस्यों सहित विभिन्न ग्रामीण इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभा के महासचिव एके गोस्वामी ने बताया कि बैठक में यह सभा संयुक्त रूप से जाति विशेष के नाम पर दिए जा रहे आरक्षण का कड़ा विरोध करेगी। आरक्षण की नीति को या तो पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए या फिर समाज में सभी धर्मों व जातियों के लोगों को उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण दिया जाए। आरक्षण की सही नीति न होने के कारण सवर्ण वर्ग के लोगों में दिन प्रतिदिन भारी रोष बढ़ रहा है, जो कि देश हित में नहीं है। सभा ने मांग उठाई है कि आरक्षण की नीति में संशोधन करके देश के सभी धर्मों और जातियों के लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण का लाभ दिया जाए। इस मौके पर राजेंद्र कश्मीरी और चमन शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें