फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यव्रत पब्लिक स्कूल बना ओवर ऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्यव्रत पब्लिक स्कूल
विज्ञापन

बना ओवर ऑल चैंपियन
मुख्यातिथि यशपाल ने नवाजे विजेता प्रतिभागी
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की तांदी में आयोजित जोन स्तरीय अंडर-14 प्राथमिक पाठशाला की खेल प्रतियोगिता में आर्यव्रत पब्लिक स्कूल दलाश की टीम ने 25 टीमों को पछाड़ कर ओवर ऑल चैंपियन के खिताब पर अपना कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पलेही पंचायत के उप प्रधान यशपाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने बताया कि आर्यव्रत पब्लिक स्कूल ने इस प्रतियोगिता में 12 विनर कप जीते हैं और उन्हें बधाई दी है। स्कूल की प्रभारी पिंकी रमेश वर्मा के अनुसार आर्यव्रत पब्लिक स्कूल दलाश के खिलाड़ियों ने जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन का खिताब जीता है। वालीबॉल, बैडमिंनट, कबड्डी, खो-खो, मार्चपास्ट, समूहगान और एकांकी आदि प्रतियोगिता में जीतकर अपना दबदबा बनाया है। प्रतियोगिता से आर्यव्रत पब्लिक स्कूल दलाश के खिलाड़ियों का चयन खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अंत में मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं उन्होंने आयोजक कमेटी को 15 हजार भेंट स्वरूप प्रदान किए। इस अवसर पर रोशन लाल, सुंदर शर्मा, शारदा ठाकुर, रमेश कुमार, सुरेश मेहता, सुरेश वर्मा, सतीश वर्मा और संजय ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें