फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा कुपनी में बारिश से बंद अधिकांश सडके बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे के भीतर अधिकांश मार्ग बहाल
विज्ञापन

उपमंडल चौपाल में लोनिवि को करोड़ों का नुकसान
उपमंडल की तीन सड़कों को बहाल करने में जुटे कामगार
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा। भारी बरसात के कारण लोक निर्माण विभाग को करोड़ों रुपये की चपत लगी है। बारिश से भारी भूस्खलन होने और डंगे गिरने से उपमंडल चौपाल में एक दर्जन अवरुद्ध मार्गों को यातायात के लिए 24 घंटे के भीतर बहाल कर लोनिवि ने सराहनीय कार्य किया है। लोक निर्माण विभाग उपमंडल मंडल कुपवी के तहत तीन मार्गों को खोलने का कार्य अभी भी प्रगति पर है।
भालू-धोताली, कुपवी-मशौत और दोची-कणाह मार्गों पर अभी तक वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। सहायक अभियंता लोक निर्माण उप मंडल कुपवी अजय गजटा ने बताया कि उक्त तीनों ही मार्गों को बरसात से बहुत अधिक नुकसान हुआ है। इन मार्गों पर भूस्खलन और डंगे गिरने से वाहन नहीं चल रहे हैं। भालू-धोताली मार्ग पर तो दो दर्जन से अधिक पेड़ गिर गए थे। तीनों ही सड़कों को खोलने के लिए मशीनें व लेबर लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता केएस पाल के अनुसार भारी बारिश से सड़कों को काफी क्षति पहुंची है, जगह-जगह भूस्खलन हुआ और डंगे टूट गए हैं। अवरुद्ध हुए अधिकांश संपर्क मार्गों को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। एक-दो मार्ग बंद हैं उन्हें भी जल्द से जल्द खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें