फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता में रामपुर बना ओवर ऑ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बना ओवर ऑल विजेता
विज्ञापन

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दोफदा में खेलों का समापन
30 स्कूलों से आए 560 छात्रों ने खेलों में दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दोफदा में रामपुर खंड की अंडर-19 छात्र खेल प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। खंड स्तरीय इस खेल प्रतियोगिता में रामपुर स्कूल ने ओवर ऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में 30 स्कूलों से आए 560 छात्रों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में ओवर ऑल विजेता का पुरस्कार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर को दिया गया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में छात्र स्कूल रामपुर प्रथम और रावमापा किन्नू दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में धारगौरा पहले और सराहन स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। वहीं खो-खो में रामपुर प्रथम और नोगली द्वितीय, बैडमिंटन में तकलेच पहले और रामपुर दूसरे, योगा में ज्यूरी प्रथम और किन्नू द्वितीय, लोकनृत्य स्पर्धा में सरपारा पहले, रामपुर और बधाल दूसरे स्थान पर रहे। समूहगान प्रतियोगिता में बधाल स्कूल प्रथम, रामपुर द्वितीय, ग्रुप संगीत वाद्य में रामपुर पहले, शिंगला दूसरे और भारतोलन में धारगौरा स्कूल प्रथम रहा। वहीं मार्चपास्ट में छात्र स्कूल रामपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सरकार शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा मंत्री ने 31 हजार देने की घोषणा की। इस मौके पर स्थानीय विधायक नंद लाल, प्रेम सिंह द्रैक, मंडल अध्यक्ष शशि भूषण श्याम, श्याम लाल, सुषमा मखैक, नरेश चौहान, प्रधानाचार्य सतपाल, खेल प्रभारी प्रीतम ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष बालक राम, चंद्र बदरेल और संजय नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें