फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांगला वैली का देश दुनिया से संपर्क कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला वैली का देश दुनिया से कटा संपर्क
विज्ञापन

कड़छम सांगला मार्ग पर देर रात भूस्खलन से आवाजाही ठप
लोक निर्माण विभाग मार्ग बहाली में जोरशोर से जुटा
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल के सांगला-कड़छम मार्ग पलिंगचे के पास मंगलवार देर रात से भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया। पहाड़ी से चट्टानें और मलबा गिरने के कारण सांगला वैली की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के लोगों का शेष विश्व से संपर्क कट गया है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और मजदूर बाधित हुए मार्ग को बहाल करने में जुटे हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब दो बजे पहाड़ी से चट्टानें खिसक कर सांगला-कड़छम मार्ग पर आ गिरीं। अब मार्ग बाधित होने से सांगला वैली के आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के सैकड़ों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार सुबह सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की मशीनें और मजदूर बाधित मार्ग को बहाल करने में जुट गए। मशीनरी और कंप्रेशर मशीन तीन घंटे देरी से पहुंचने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं स्थानीय लोगों ने बाधित मार्ग को जान जोखिम में डालकर पार किया।
विज्ञापन

क्षेत्र की साक्षी, कविता, सोनाक्षी, तमन्ना, प्रवीण, प्रताप और अनिल सहित अन्य लोगों के अनुसार सुबह से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी है। लोक निर्माण विभाग की लेटलतीफी से लोगों को काफी परेशानियां झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है। बरसात के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग को अपनी मशीनें सांगला में ही रखनी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग सांगला के एसडीओ सचिन नड्डा के अनुसार अवरुद्ध मार्ग को बहाल करने में विभाग की मशीनें और मजदूर तैनात हैं। मार्ग को यातायात के लिए जल्द से जल्द बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें