टिक्कर-खमाडी-ननखड़ी सड़क पर सफर मुश्किल
शक्ति केंद्र ननखड़ी की बैठक में सदस्यों ने उठाया मुद्दा
सेब सीजन से पहले सड़क दुरुस्त करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी भाजपा शक्ति केंद्र की मासिक बैठक में टिक्कर-ननखड़ी-खमाडी सड़क की बदहाली का मुद्दा उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने जल्द से जल्द इस सड़क का कार्य शुरू करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता शक्ति केंद्र के अध्यक्ष योगराज चौहान ने की।
इस अवसर पर शक्ति केंद्र अध्यक्ष योगराज चौहान ने कहा कि बीते वर्ष टिक्कर - खमाड़ी-ननखड़ी सड़क के जिस कार्य को तेजी से करने के लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को निर्देश दिए थे उस पर कोई अमल नहीं लाया जा रहा। बीते एक वर्ष से ठेकेदारों ने सड़क की मरम्मत का कार्य बंद कर रखा है। इसके चलते ननखड़ी तहसील के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खस्ता हालत को लेकर अब क्षेत्र के हजारों बागवानों को अपनी सेब की फसल मंडी पहुंचाने की चिंता भी सता रही है। क्षेत्र में जल्द ही सेब सीजन भी शुरू होने वाला है। भाजपा शक्ति केंद्र ने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की हालत सुधारने की मांग की है, जिससे क्षेत्र लोगों को दिक्कतों से न जूझना पड़े। इस मौके पर प्रदीप मेहता, लायक राम, शकुंतला देवी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मेहर सिंह, देविंद्र वर्मा, रक्षपाल, संजू ठाकुर, सुंदर सिंह, प्रभा, रीता, अनिता, दीवान, दीपक मेहता, जोगिंद्र स्वर्ण, सूरज प्रकाश और विजय ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।