फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूरंग में 4 दिवसीय अंडर 14खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सौ मीटर रेस में रिकांगपिओ की अंजली प्रथम
विज्ञापन

मूरंग स्कूल में अंडर-14 खेलों का विधिवत शुभारंभ
किन्नौर जिले के 51 स्कूलों के खिलाड़ी ले रहे भाग
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। पूह खंड की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूरंग में बुधवार को क्रीड़ा संघ और प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिला किन्नौर के सौजन्य से जिला स्तरीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर भाजपा के पूह मंडल के अध्यक्ष संजीव हारा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में किन्नौर जिले के 51 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन, हैंडबॉल, रेस, शॉटपुट और लांगजंप सहित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर के रेस में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ की अंजली नेगी प्रथम रही और दूसरे स्थान पर ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल निचार की राीतिका ने कब्जा किया। शॉट पुट में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कानम की निर्मला प्रथम और दूसरे स्थान पर ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल निचार की ही डिंपल रही। वादविवाद प्रतियोगिता में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूरंग की आस्था प्रथम, दूसरे स्थान पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगी की अनुराधा और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ की रजनी रही। वहीं लांगजंप में ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल निचार की रीतिका प्रथम रही। ग्रुप सांग में हाई स्कूल कंगोस प्रथम और दूसरे स्थान पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस खेल प्रतियोगिता में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष आमीर लामा, भाजपा जिला महामंत्री महेश्वर सिंह नेगी, भाजपा जिला सचिव मूरंग, अजेंद्र सिंह नेगी, उपप्रधान मूरंग अनूप नेगी, बूथ अध्यक्ष ग्रामंग महेंद्र सिंह नेगी, बूथ अध्यक्ष शिलिंग गंगा सिंह नेगी, महिला मोर्चा जिला सचिव दीपिका नेगी, एसएमसी अध्यक्ष योगिंद्र नेगी, उपशिक्षा निदेशक किन्नौर अशोक नेगी, प्रधानाचार्य मूरंग, सुभाष नेगी, सहायक शारीरिक जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष नेगी, अध्यापकों में भगत सिंह नेगी, स्वरूप नेगी, सीता देवी नेगी, ज्ञानबिघा नेगी, राकेश कुमार नेगी और संजीव कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें