फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामरू टीम ने जीती क्रिकेट ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के शोल्टू में शुथानंग माटिंग युवक मंडल पूनंग की ओर से आयोजित विकास मेमोरियल ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें लारा ब्लास्टर कामरू ने ट्रॉफी जीती। प्रतियोगिता के समापन पर किसान कांग्रेस मजदूर के जिला संयोजक प्रताप नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद हुए। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देेकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

युवक मंडल प्रधान जयराज नेगी ने बताया कि शोल्टू में 13 दिनों तक चली क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले भर से आई करीब 60 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच लारा ब्लास्टर कामरू और सारिंग इलेवन चगांव के बीच हुआ। इसमें लारा ब्लास्टर कामरू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 87 रन बनाए। सारिंग इलेवन चगांव टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई और 45 रन पर ही ढेर हो गई। मुख्यातिथि ने विजेता ब्लास्टर कामरू की टीम को 40 हजार रुपये और ट्रॉफी, उप विजेता टीम को भी 20 हजार रुपये और ट्रॉफी से नवाजा। मैन ऑफ द सिरीज का खिताब काका कामरू ने अपने नाम किया। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस दौरान किसान कांग्रेस जिला किन्नौर के महासचिव कुलभूषण नेगी, मंडी लोकसभा क्षेत्र के सचिव आरपी नेगी युलाम, इंद्र राज नेगी, नवीन नेगी, युवक मंडल प्रधान जयराज नेगी, सचिव मंजीत नेगी, मंदिर कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र नेगी, धर्मेंद्र नेगी, भूपेंद्र नेगी, होशियार नेगी और नरेश नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें