अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी(रामपुर बुशहर)।
सदाबहार स्टेडियम ननखड़ी में द्वितीय उत्तर क्षेत्रीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने की अपील की। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में चौपाल, रोहड़ू, मत्याना, ऊना, चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र आदि की टीमें भाग ले रही हैं।
प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, रस्साकशी और लोकनृत्य आदि मुकाबले होंगे। विजेता टीमों को हजारों रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्यातिथि ने आयोजकों को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 11 हजार रुपये की नकद प्रतियोगिता दी। इस दौरान रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण श्याम, खेलकूद प्रकोष्ठ जिला संयोजक पिंकू, जिला महासू अध्यक्ष अजय श्याम, तहसीलदार ननखड़ी वीना ठाकुर, नायब तहसीलदार नंद लाल कैथल, एसडीओ ननखड़ी चिंता राम, महामंत्री रामपुर भाजपा शेर सिंह खूंद, कर्म सिंह ठाकुर, उप प्रधान ननखड़ी शमशेर ठाकुर, सुरजीत ठाकुर और चमन लाल नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।