फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ-बंदी के लिए खाना बनाएं, बर्तन धोएं या ड्यूटी करें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू।
पुलिस थाना नेरवा में ड्यूटी के साथ-साथ पुलिस जवानों को स्टाफ के लिए खाना भी खुद पकाना पड़ रहा है। थाने में करीब दो साल से कुक का पद खाली होने से दिक्कत आ रही है। पुलिस जवान हवालात में बंदियों से लेकर पूरे स्टाफ के लिए खाना परोस रहे हैं। सरकार की ओर से लंबे समय बाद भी थाने में कुक की नियुक्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन

खाना पकाने के बर्तन धोने से लेकर खाना परोसने के लिए थाने में जवानों की बारी लगाई गई है। इससे पुलिस को आपात समय में अधिक परेशानी हो रही है। यदि कोई बड़ा हादसा या अपराध का मामला सामने आए तो खाना पकाने की बड़ी चुनौती सामने खड़ी हो जाती है। नेरवा थाना में पुलिस व होमगार्ड के करीब दो दर्जन से अधिक जवान तैनात रहते हैं। इसके अलावा बीच-बीच में थाने के बंदी गृह में कैदी भी रहते हैं। पेट्रोलिंग, ट्रैफिक ड्यूटी, दुर्घटना सहित नियमित ड्यूटी के अलावा उनको खाना बनाने का अतिरिक्त काम करना पड़ता है। पुलिस के जवानों को थाने में बनने वाला लंगर दोनों समय खुद पकाना पड़ता है। पुलिस की ओर से कई बार कुक की मांग उठाई गई है। लेकिन थाने में अभी तक खाना बनाने के लिए कुक तैनात नहीं किया गया। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि नेरवा थाना में कुक का पद खाली चल रहा है। जवानों को खाना बनाने की व्यवस्था स्वयं करना पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें