फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाओं से लैस होगा सरस्वतीनगर स्टेडियम

विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
जुब्बल (रोहड़ू)। सरस्वतीनगर स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सरस्वतीनगर की सीवरेज योजना का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। सभी ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को पक्का करने की कोशिश की जाएगी। यह बात विधायक नरेंद्र बरागटा ने सरस्वतीनगर में जनता को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं और मौके पर उनका निपटारा किया।
विज्ञापन

बरागटा ने कहा कि सरस्वतीनगर स्टेडियम का निर्माण पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ था। लाखों रुपये की लागत से स्टेडियम में पवेलियन का निर्माण भी करवाया गया। कांग्रेस कार्यकाल के दौरान लाखों से बना स्टेडियम लावारिस पशुओं का अड्डा बना रहा। सरस्वतीनगर में राष्ट्रीय स्तरीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। बरागटा ने कहा कि वे गांव-गांव में जाकर लोगों से उनकी प्राथमिकताएं पूछेंगे। उन प्राथमिकताओं पर ही कार्य किया जाएगा। पांच वर्षों में बदले की भावना से कार्य नहीं होगा। मात्र विकास को आगे बढ़ाना ही लक्ष्य रहेगा। बरागटा ने बताया कि उनकी जीत में महिलाओं, अनुसूचित जाति वर्ग व युवाओं का मुख्य योगदान है। इसके लिए उनका आभार जताया गया। इन वर्गों के उत्थान के लिए भी कार्य किया जाएगा। बरागटा ने कहा कि अधिकारियों के साथ बैठकें कर विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। सभी रुके हुए कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैईक, महामंत्री सतीश पिरटा, पंचायत समिति सदस्य महावीर, विनोद चांजटा, दिनेश रावत, अब्बल भुरेटा, अजय बिष्ट, अनिल चतरांटा सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें