फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजिटल इंडिया के नाम का उड़ा दिया मजाक

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड में पिता की जगह लिख दिया मां का नाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
आधार कार्ड बनाने के नाम पर लीपापोती की जा रही है। क्षेत्र ठियोग में ऐसा ही मामला सामने आया है। ठियोग में 11 मार्च 2017 को जन्मी बच्ची के पिता ने उसका आधार कार्ड बनवाया। इस जागरूक पिता ने अपनी बच्ची का आधार कार्ड जल्द बनवाना उचित समझा। जब पिता के पास उसकी बच्ची का आधार कार्ड पहुंचा तो उसको देखकर वह हैरान रह गया।
विज्ञापन

मुनीष ने बताया कि उनकी बेटी का आधार नंबर 895363486485 आ गया है। इसमें बेटी का नाम अनाया शर्मा, पिता का नाम सुशीला देवी लिखा गया है, जबकि सुशीला देवी उनकी पत्नी है। मुनीष शर्मा शहर के अच्छे कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि यह कोई छोटी गलती नहीं है। डिजिटल इंडिया के इस कारनामे के कारण वह अपनी बच्ची का सुकन्या योजना के तहत खाता खोलने में दो माह और लेट हो गए है। इसकी ऑनलाइन शिकायत भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें