छात्राओं को दी दुग्ध उत्पादों की जानकारी
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान मिल्क प्लांट की गतिविधियां जानी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
नेशनल वोकेशनल स्किल एजुकेशन कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक पाठशाला रामपुर की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्राओं ने दत्तनगर के मिल्क प्लांट में दूध और दूध से बने उत्पादों की जानकारी हासिल की। स्कूल की शिक्षिका कुसुम धीमान ने बताया कि मिल्क प्लांट में जाकर स्कूल की वोकेशनल विषय की 85 छात्राओं ने इस शैक्षणिक भ्रमण में भाग लिया।
मिल्क प्लांट के प्रबंधक उमेश गुप्ता ने छात्राओं को मिल्क प्लांट की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान दूध को पाश्चूराईज्ड करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को बताया कि मिल्क प्लांट में अलग-अलग क्षेत्रों से दूध पहुंचाया जाता है। गांव के लोग वाहनों से दूध यहां पहुंचाते हैं। यहां दूध और दूध से पनीर, दूध से बने मिष्ठानों को लोगों तक उनकी जरूरत के मुताबिक पहुंचाया जाता है।
कुसुम धीमान ने कहा कि छात्राओं ने मिल्क प्लांट में पैकेजिंग, दूध को संयंत्र करना और पाउडर बनाना आदि प्रक्रियाएं भी सीखी।