कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनेटी-सधोच में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में सेवानिवृत्त उप निदेशक शिक्षा कर्मदास वर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद हुए। समारोह में सर्वप्रथम प्रधानाचार्य राजिंद्र पाल शर्मा की अगुवाई में अध्यापकों और छात्रों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
इसके बाद प्रधानाचार्य ने स्कूल वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्कूल में वर्ष भर आयोजित गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्यातिथि ने छात्रों को परिश्रम करने की नसीहत दी। उन्होंने स्कूल के वर्ष भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। लक्ष्मी सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन के लिए सम्मानित किया गया। रंजीता को स्टूडेेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
इसके अलावा शिक्षा और खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी मुख्यातिथि ने नवाजा।
इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष चमन श्याम, शिक्षक वेद शर्मा अन्य अध्यापक और अभिभावक मौजूद रहे।