फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछुआ गति से चल रहा ठियोग बाईपास का निर्माण कार्य

विज्ञापन
तीन माह में मात्र ढाई सौ मीटर ही बनाई सड़क - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अजय ठाकुर
विज्ञापन

ठियोग(रामपुर बुशहर)।
कस्बे में बाईपास के निर्माण की धीमी गति से लोगों में नाराजगी है। ठियोग बाईपास निर्माण को तीन माह का समय बीत चला है और अभी तक मात्र ढाई सौ मीटर सड़क में ही निर्माण कार्य हो पाया है।

रहीघाट के साथ से इस बाईपास सड़क को बनाया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य की रफ्तार से स्थानीय जनता में बहुत रोष है। जिस कॉलोनी से सड़क गुजर रही है वहां रह रहे लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण में देरी के कारण घरों को जाने वाली पीने के पानी की पाइपें टूटी हैं, जिस कारण पीने की पानी लोगों को लिए परेशान होना पड़ रहा है। जानकी कॉलोनी के विनायक वर्मा, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, केदार वर्मा, राजेश, कमजीत ने प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनी के पास निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन

इस बारे में एसडीएम ठियोग को भी लिखित रूप में शिकायत की जाएगी। बाईपास के निर्माण से कॉलोनी को जाने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। आपात की स्थिति में किसी मरीज को यहां से ले जाना काफी परेशानियों भरा हो गया है।

गौरतलब है कि दशकों से ठियोग बाईपास की मांग चली आ रही थी। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद इसका शिलान्यास कर दिया। सरकार ने चुनाव से ठीक तीन माह पहले बाईपास का कार्य जोरों से शुरू भी कर दिया था। इसके बाद बाईपास की मांग पूरी होने पर क्षेत्र की जनता में खासी खुशी भी देखने को मिली, लेकिन कार्य में धीमी गति से लोग निराश हैं। उन्होंने जल्द निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन


इस बारे में एनएच प्राधिकरण के एक्सईएन आरएस जसवाल ने बताया कि ठियोग बाईपास का कार्य पूरा करने के लिए दो वर्ष का लक्ष्य रखा गया है। बाईपास के साथ लगती कॉलोनी में रह रहे लोगों को यदि कोई परेशानी पेश आ रही है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। कॉलोनी में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए आईपीएच विभाग को कहा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें