फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सरकार बनाओ जो आप चाहेंगे वो मिलेगा: नितिन गडकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश का भविष्य तय करेगा चुनाव
विज्ञापन

निरमंड में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की चुनावी जनसभा
अमर उजाला ब्यूरो
निरमंड (कुल्लू)।
केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राष्ट्रीय उच्च मार्ग शिपिंग और वाटर रिसोर्स मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को निरमंड के रामलीला मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रेम कुमार धूमल या वीरभद्र सिंह के भविष्य को तय करने के लिए नहीं हैं, बल्कि प्रदेश के भविष्य की तकदीर तय करने के लिए है।
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही डीजल, पेट्रोल की गाड़ियों के स्थान पर सस्ती और किफायती प्रदूषण मुक्त इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलाएंगे। पूर्व में पूरे देश में मात्र 7021 राज मार्ग थे, जिसकी संख्या अब कई गुणा बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश को 4400 किलोमीटर लंबे 69 राष्ट्रीय उच्च मार्ग स्वीकृत किए गए हैं। प्रदेश की सरकार केंद्र से झगड़ा करने वाली नहीं, बल्कि हाथ मिलाने वाली चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए कहा कि इनके राज में सिर्फ चंद लोगों का ही विकास हुआ है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि पुराने माल को अब डिब्बे में बंद कर दो। सभा के बाद गडकरी मुख्य बाजार से मोटरसाइकिल पर अपनी गाड़ी तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें