रामपुर, ननखड़ी के आंगनबाड़ी
केंद्रों में रिक्त पदों पर होगी तैनाती
कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए 26 दिसंबर तक मांगें आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर और ननखड़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पदों के लिए 26 दिसंबर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। 28 दिसंबर को उपमंडलाधिकारी रामपुर की अध्यक्षता में साक्षात्कार लिए जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी अजय बदरेल ने कहा कि आवेदकों को साक्षात्कार के लिए अलग से सूचना नहीं दी जाएगी। प्रार्थी अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
रामपुर परियोजना की कुहल पंचायत के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मझाली, कूट पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र सुरू में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। शिंगला पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र कलना, ग्राम पंचायत कुहल, कुहल-1, डंसा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र रायशरन और गोपालपुर पंचायत के करतोट में आंगनबाड़ी सहायक के पद भरे जाएंगे। वहीं ननखड़ी परियोजना के तहत मझोली-टिप्पर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र कंदरैड़ी और बढ़ाच पंचायत के कलंती में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं। देलठ पंचायत के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र जैला शलाग, टूटू-1 और मझोली-टिप्पर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र मझोली-टिप्पर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता के लिए जमा दो और सहायिकाओं के लिए आठवीं पास रखी गई है। आवेदक की आयु 21 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परिवार की अधिकतम वार्षिक आय 35 हजार होनी चाहिए।