फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी तू क्या क्या है कविता पाठ से किया कार्यक्रम का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बेटी हर घर की खुशी’
विज्ञापन

कविता को सबने सराहा
आनी में कवि सम्मेलन, एसडीएम ने की शिरकत
आनी (कुल्लू)। आनी में भाषा एवं संस्कृति विभाग कुल्लू एवं हिम संस्कृति संस्था के तत्वाधान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ साहित्यकारों, कवियों एवं युवा कवियों सहित डिग्री कॉलेज हरिपुर, रावमापा आनी एलारेंस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।
मंडी के वरिष्ठ साहित्यकार कवि दिलाराम भारद्वाज ने ‘जिंदगी तू क्या-क्या है कहां-कहां ले जाती है’ कविता प्रस्तुत की। कवि चमन शर्मा ने ‘सावन का महीना कर ले तू शिव का गुणगान’ और बरसात के मौसम पर आधारित कविता से सबका मन मोहा। डिग्री कॉलेज की कवयित्री प्रिया ठाकुर ने ‘बेटी हर घर की खुशी’ कविता प्रस्तुत की। राजू शर्मा ने पहाड़ी भाषा और संस्कृति पर कविता पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम चेतसिंह ने संस्था के प्रयास की सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम चेतसिंह, हिम संस्कृति संस्था के अध्यक्ष एसआर शर्मा, उपाध्यक्ष चमन शर्मा, युवा मंडल वानीगाड के प्रधान राजू शर्मा, मानचंद, प्रिया ठाकुर, हरीश शर्मा, दिलाराम भारद्वाज, खुशबू ठाकुर, अंकिता कायथ, निखिल, अनामिका और हर्ष सहित हिम संस्कृति संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें