फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर एसटी मोर्चा ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर
विज्ञापन

एसटी मोर्चा ने बनाई रणनीति
1400 बूथों पर वन बूथ टन एसटी नियुक्ति करना लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि मंडी लोकसभा सीट के सभी 1400 बूथों पर वन बूथ टेन एसटी नियुक्त किए जाएंगे। वहीं इस सीट के 17 विधानसभा हल्कों में एक-एक विस्तारक भी नियुक्त किया जाएगा। नेगी सोमवार को रामपुर में एसटी मोर्चा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में रणनीति बनाई गई।
नेगी ने कहा कि इस सीट पर भाजपा की रिकॉर्ड जीत को सुनिश्चित करने के लिए इस बार एसटी मोर्चा विशेष रणनीति के साथ काम करेगा। इसी के दृष्टिगत इस बार हर बूथ पर दस एसटी यूथ तैनात किए जाएंगे। ये कार्य 20 जुलाई से लेकर 10 अगस्त तक किया जाएगा। इतना ही नहीं अब जिला स्तर पर सोशल मीडिया प्रभारी भी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेगी ने कहा कि प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा की स्थिति को मजबूत करने के लिए एसटी मोर्चा हर लोकसभा क्षेत्र में जाकर रणनीति के तहत कार्य करेगा। इस बैठक में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आगामी लोकसभा चुनाव में 4/4 जीत दर्ज करने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जवाहर शर्मा, प्रदेश सचिव चंद्रकांता, रामानंद, राजीव शर्मा, जिला अध्यक्ष महासू छेवांग दोरजे, परविंद्र, सूरज ठाकुर, राजपाल, शरद चंद नेगी, रनवीर, दलीप, धर्मपाल और प्रभु नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें