फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 और पांच जुलाई तक माटीधार में बीस आषाढ़ मेले का होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से माटीधार में बीस
विज्ञापन

आषाढ़ मेले का शुभारंभ
मेले में भगवान वेद व्यास कुंईरी महादेव करेंगे शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की पोखरी पंचायत के सिनवी माटीधार में बीस आषाढ़ मेले को लेकर सांस्कृतिक कमेटी की विशेष बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मेला कमेटी के अध्यक्ष प्रताप चंद ठाकुर और पंचायत उपप्रधान रोशन लाल ठाकुर ने की।
विज्ञापन

मेला कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि दो दिवसीय बीस आषाढ़ मेले का आयोजन इस बार चार से पांच जुलाई तक किया जाएगा। मेले में कुलश्रेष्ठ देवता भगवान वेद व्यास कुंईरी महादेव शामिल होंगे। बीस आषाढ़ मेला सिनवी में स्टार कलाकारों का चयन कर दिया गया है। मेले में चार जुलाई को स्कूली बच्चे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसमें चवासी के कलाकार एसएमएस संजय ठाकुर, श्याम ठाकुर और पूनम सरमैक धमाल मचाएंगे। मेले के शुभारंभ पर भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे। बैठक में सांस्कृतिक कमेटी के सदस्य सचिव रोशन लाल, आशीष शर्मा, जगदीश कुमार, इंद्र सिंह, जोंटी ठाकुर, टेकचंद, रामदत्त, बेगा नंद, राजू शर्मा, रामलाल जोशी, केहर सिंह, तारा चंद, प्रकाश चंद और लाल सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें