फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों मिले, पर सड़क नहीं सुधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
रामपुर उपमंडल के फूंजा-शाह-दोफदा मार्ग को पक्का करने का कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली के प्रति रोष है। लोक निर्माण विभाग ने मार्च 2017 में 9 करोड़ 44 लाख रुपये से सड़क को चौड़ा करने और टारिंग का काम शुरू किया था, जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, जबकि कार्य को पूरा करने का लक्ष्य नवंबर माह में समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

करीब डेढ़ दशक पहले बनी इस कच्ची सड़क की खस्ता स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये का बजट लोक निर्माण विभाग को मुहैया करवाया था। करोड़ों का बजट देने और टेंडर होने के बावजूद सड़क को सुधारने का काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। दोफदा ग्राम शक्ति केंद्र अध्यक्ष ओपी महाजन, शक्ति केंद्र मशनू अध्यक्ष लच्छी राम, प्रकाश चंद, प्रीतम देव, विक्रम, राकेश, राम दास, हुक्कम चंद, शमशेर सिंह, भागू देवी, सरोजना देवी, सुषमा देवी, जोबन दास, केशव राम और सुरेश का कहना है सड़क को पक्का करवाने का कार्य इतनी धीमी गति से चल रहा है कि 13 महीनों में न के बराबर काम हुआ है। सड़क का इतना बुरा हाल है कि इस पर बस नहीं चलती है। क्षेत्र की पंचायत का मुख्यालय, पटवार सर्कल, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, सस्ते राशन का डिपो, स्वास्थ्य केंद्र और बैंक इत्यादि सभी कार्यालय दोफदा में ही स्थित हैं। ऐसे में इस सड़क से अधिक लोगों की आवाजाही रोज होती है। लोगों को सड़क होने के बावजूद राशन और अन्य खाद्य सामग्री पीठ पर ढोकर लानी पड़ रही है। तीन माह बाद सेब सीजन शुरू होने वाला है। उन्होंने लोनिवि को चेताया कि यदि जल्द ही सड़क की हालत में सुधार नहीं किया गया तो वे इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे। उधर, लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन के एसडीओ पीडी कश्यप ने माना कि सड़क का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। ठेकेदार को विभाग ने पैनेल्टी भी लगा दी है। कार्य तेज कर समय पर समाप्त करने को लेकर भी नोटिस दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें