फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द से कराहते रहे घायल, एक बिस्तर पर तीन को लेटाया

विज्ञापन
अस्पताल में स्टेचर और बिस्तरों की कमी खली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
सियारला हादसे के बाद जब खनेरी अस्पताल में घायलों को लाने का सिलसिला शुरू हुआ तो यहां अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में उपचार के लिए हर घायल मशक्कत करता दिखाई दिया। कहीं स्ट्रेचर तो कहीं बिस्तरों के चलते घायलों और परिजनों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। ऊपर से अस्पताल की बेहाल व्यवस्था ने घायलों का दर्द और बढ़ा दिया। एक बेड पर तीन-तीन घायलों को लेटाया गया। घायल लंबे समय तक उपचार न मिलने के चलते कराहते रहे। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा तो पहले ही ठप है। ऊपर से सीटी स्कैन करवाने के लिए भी घायलों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
यदि इस हादसे में गंभीर रूप से घायलों की संख्या अधिक होती तो अस्पताल में उपचार सुविधा कैसे मिल पाती? स्टाफ की कमी से जूझ रहे अस्पताल में मरीजों को तो पहले ही समस्याओं से जूझना पड़ रहा है, वहीं घायलों को भी इस व्यवस्था की मार झेलनी पड़ी। 200 बिस्तरों वाले अस्पताल में इस प्रकार की अव्यवस्था सरकार और स्वास्थ्य विभाग की नाकामियों को साफ दर्शा रही है।
विज्ञापन


सियारला हादसे में घायलों की संख्या पहुंची 82, चार शिमला रेफर
सियारला गांव में हुए बस हादसे के घायलों की संख्या 82 पहुंच गई है। हादसे में गंभीर रूप से चार घायलों को खनेरी अस्पताल से आईजीएमसी रेफर किया गया है। प्रशासन ने घायलों को 2.28 लाख रुपये की फौरी राहत राशि जारी की है।

बुधवार शाम तकलेच दरकाली मार्ग पर हुए हादसे के घायलों को देर रात तक रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में 82 लोगों के घायल होने की सूचना है। खनेरी अस्पताल में जब घायलों को पहुंचाया जा रहा था तो यहां देर रात तक अफरा-तफरी रही। हादसे के चार गंभीर घायलों को आईजीएमसी रेफर किया गया है।

हादसे के बाद प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और सड़क की मरम्मत कार्य में लगे ठेकेदार की लापरवाही को देखा। सड़क की अव्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस को ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का मामला दर्ज करने की हिदायत दी है। वहीं पुलिस ने लापरवाह ठेकेदार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि सियारला बस हादसे में घायलों की कुल संख्या 82 है। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को 2.28 लाख रुपये की फौरी राहत राशि जारी की गई है। घायलों को आई चोटों के मुताबिक मुआवजा राशि दी गई है।
विज्ञापन


डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने बताया कि हादसे में 82 लोग घायल हो गए हैं। चार गंभीर घायलों को शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने ठेकेदार पर लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें