रिकांगपिओ (किन्नौर)
शिक्षा में गुणवत्ता लाने के मकसद से किन्नौर में 100 दिन के लक्ष्य को लेकर उच्चतर शिक्षा एवं अतिरिक्त भार प्रारंभिक शिक्षा किन्नौर उप निदेशक महेंद्र सिंह डोगरा ने स्कूलों का दौरा किया। किन्नौर के 9 उच्च पाठशाला रिकांगपिओ, कल्पा, कोठी, सांगला, बटसेरी, निचार, माध्यमिक पाठशाला थेमगारंग, कंगोस सूंगरा और 13 प्राथमिक विद्यालय चोलिंग, कामरु, अकपा, रिब्बा, किल्बा, कल्पा-2 बटसेरी, रिकांगपिओ और कड़छम का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएएस की रिपोर्ट को लेकर अध्यापकों से चर्चा की।
डोगरा ने पाठशाला प्रमुखों को गुणात्मक शिक्षा में मेहनत करने और गणित पर ध्यान देने की बात कही। उप निदेशक ने कहा कि जिन विद्यालयों में समय सारणी और अध्यापक डायरी नहीं बनाई है उन्हें सख्त निर्देश देते हुए जल्द से जल्द बनवाने की बात कही। उन्होंने शिक्षक सहायक सामग्री का प्रयोग कर विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा गुणात्मक शिक्षा देने की भी बात कही।