फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटखाई बाजार में सड़क पर वाहनों की आवाजाही छह से

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। निर्माण कार्य के चलते एक माह से बंद पड़ी कोटखाई बाजार की सड़क पर छह फरवरी से वाहनों की आवाजाही बहाल हो जाएगी। बाजार में पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण किया जा रहा है। गड्ढों से भरी बाजार की सड़क को चकाचक किया जा रहा है। मार्च माह में सड़क पर फिर से टारिंग का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

कोटखाई बाजार में पानी की निकासी का पुख्ता प्रबंध न होने के कारण बारिश का पानी बाजार में सड़क पर खुला बहता था। इससे स्थानीय लोगों व आसपास के दुकानदारों को भी दिक्कतें पेश आती थी। पानी की निकासी के अभाव में कोटखाई बाजार का खेल मैदान भी वर्षा के पानी से भर जाता था। अब एक माह से कोटखाई बाजार में पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण किया जा रहा है। इस पर करीब 15 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। कोटखाई के क्रीड़ा स्थल को भी ड्रेनेज सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। बीते एक माह से कार्य चल रहा है। इससे एक माह से कोटखाई बाजार में वाहनों की आवाजाही बंद है। छह फरवरी से पहले कार्य को पूरा किया जाएगा। छह फरवरी के बाद बाजार में वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी जाएगी। विधायक नरेंद्र बरागटा ने भी मौके पर जाकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों को शीघ्र कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बाजार की सड़क को भी दो माह के अंदर पक्का किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अखिल चौहान ने बताया कि बाजार में पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण अंतिम चरण में है। छह फरवरी तक बाजार की सड़क को बहाल कर दिया जाएगा। मार्च माह में कोटखाई बाजार की सड़क पक्की कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें