सांगला (किन्नौर)। कल्पा खंड के तहत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शौंग में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में जिप सदस्य सापनी दौलत सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उनके साथ चंद्र भगत नेगी और विनय नेगी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रधानाचार्य रूपलाल नेगी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कत किया।
समारोह का आगाज सरोज नेगी, प्रीतिका नेगी, संजना नेगी, रेणुका नेगी और सहेलियों ने सरस्वती वंदना से किया। आंचल नेगी, टिंकी नेगी, करिश्मा नेगी, बिजू कुमारी नेगी ने स्वागतम गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं ने आनंगगुदेन शुवांग, हाईसी या ली लानगयोश गीतों पर प्रस्तुति दी। हेड गर्ल के खिताब से प्रीतिका नेगी, आजाद सदन को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। वरिष्ठ वर्ग में बेस्ट खिलाड़ी राहुल, कनिष्ठ वर्ग में प्रियांशु को श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। निखिल को अवार्ड ऑफ ऑनर्स, बेस्ट गायक रवि नेगी चुने। अरविंद कुमार को श्रेष्ठ अध्यापक और कुमारी बबीता को श्रेष्ठ अध्यापिका चुना गया। मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अबिंका, योगिता, रोनित, सविता, दीपशिखा, प्रीतिका, अवंतिका, पंकज, प्रियांश, संध्या, नीतिन, संजना, सुरेखा, रानी, हंसराज, अजु कुमार, राजीव, राधिका, करिश्मा, आशा कुमारी, आशा किरण, रिंकी, सरोज, सिद्धार्थ, अमनजीत, सरोज, जीवाराम, रेणुका, संजना, मंजिता, भूपेंद्र, राजीव, हेमंत, आंचल, नेहा, कविता, करिश्मा, सुरेखा, सविता, संध्या, अखिल, चांदनी, रुचिका, किरण कुमारी, विद्या सागर, विशाखा, रमिला को पुरस्कृत किया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष किशोरी नेगी, पंचायत प्रधान पदम कुमारी नेगी, उप प्रधान दारा सिंह नेगी, संजय नेगी, संजीव नेगी, इंद्रा नेगी, पूनम, शशि नेगी, चंद्रेश कुमारी नेगी, सुरेखा देवी नेगी, अजय कुमार नेगी, सुचेत सिंह नेगी, बबीता नेगी, विद्या लाल नेगी, अरविंद नेगी, देशराज नेगी, नीमा नेगी, गीता नेगी, करुणा नेगी, रामप्यारी नेगी, राजू नेगी, विमला देवी नेगी, रूमिला नेगी, रतनदासी नेगी, वीरमा देवी सहित अन्य मौजूद रहे।