फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूरंग का वैली ब्रिज बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रिकांगपिओ(किन्नौर)।
जनजातीय जिला किन्नौर के कबायली इलाके मूरंग की मूरंग, ठंगी और कुन्नो चारंग पंचायत को जोड़ने वाला वैली ब्रिज बदहाल है। लोक निर्माण विभाग की ओर से रख-रखाव के अभाव में दिन प्रतिदिन पुल की हालत बिगड़ती जा रही है। पुल जर-जर है। इस पर रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इसके चलते कभी भी हादसा हो सकता है।

दुर्गम इलाके मूरंग के वैली ब्रिज की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। वैली ब्रिज से सैकड़ों वाहन गुजरने से हमेशा अनहोनी की घटना का अंदेशा रहता है। वैली ब्रिज की खस्ताहाल को देख कर लगाता है कि विभाग की नींद किसी बड़े हादसे के बाद ही खुलेगी।
विज्ञापन


कि वैली ब्रिज क्षेत्र की तीन पंचायतों के सैकड़ों लोगों को लाभान्वित करता है। ऐसे में यदि समय रहते विभाग ने वैली ब्रिज की सुध नहीं ली तो जल्द ही तीन ग्राम पंचायतों के ग्रामीण सड़क मार्ग से पूरी तरह से कट जाएंगे। बताते हैं कि वैली ब्रिज पर आए दिन स्कूली बच्चों और राहगीरों का गुजरना रहता है। ब्रिज पर लगी लकड़ी कई स्थानों पर टूटी है। कभी भी यहां हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कुन्नो चारंग प्रधान पूर्ण सिंह नेगी, मूरंग पंचायत उपप्रधान अनूप नेगी, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष पूह महेश्वर नेगी ने कहा कि तीन पंचायतों की लाइफ लाइन माने-जाने वाले वैली ब्रिज की खस्ताहालत के बारे में लोक निर्माण विभाग के आलाधिकारियों को कई बार पंचायतों और ग्राम सभाओं के माध्यम से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। विभाग लोगों को गुमराह करने के लिए टूटे पुल पर मात्र टीन और मिट्टी लगा कर मरम्मत कर खाना पूर्ति करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें