फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोडसा लिंबडा गांव में दी बैंकिंग की जानकारी

विज्ञापन
को-ऑपरेटिव बैंक ने किया जागरुकता शिविर का आयोजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश राज्य को-ऑपरेटिव बैंक की जांगला शाखा ने टोडसा और लिंबडा गांव के लोगों को बैंकिंग की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करने के लिए एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता बैंक प्रबंधक विक्रम दास ब्रागटा ने की।

शिविर में लोगों को आसानी से उपलब्ध होने वाले स्वयं सहायता समूहों के ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सुरक्षित नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा प्रदेश के दूरदराज गांव में लोगों को बैंकिंग सेवा उपलब्ध करवा रही है। इससे गांव के लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इसका उचित लाभ उठाए। शिविर में टोडसा पंचायत के सचिव जनक राज शर्मा, महिला मंडल, युवक मंडल, गांव के स्वयं सहायता समूहों के पदाधिकारी और बैंक के कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें