सांग बेला हाचे पर मचाया धमाल
दूसरी सांस्कृतिक संध्या रही किन्नौरी कलाकारों के नाम
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ/ सांगला(किन्नौर)।
राज्यस्तरीय किन्नौर महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में किन्नौरी कलाकारों ने धमाल मचाया। सांस्कृतिक संध्या में एडीएम पूह चंदन कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। लोक कलाकार मानसी नेगी ने रिश्मोल्यो चिने, रामा रामा, बेनिग्यु बातंगएने एचछी की थातोशी, सांग बेला हाचे कंछंग बाशेदा,आग सोंगी, बोइसा यो बोइसा पर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
सावन नेगी ने खागोचो रोपा, आग मोनंग खिलेदा, समतन नेने, हुन हुना रे हुन हुना, हानया हानया तुआरे, जीवाली माशको दू, शोन्नग बदा चुले पाकेदा, दो दयारो हुन माब पर धमाल मचाया। इसके बाद कलाकार केदार नेगी ने तिंगता मा तिंगता भोला, कि मानीमा महफिलों चामू मजा मादू, की छुकक्षिम जारिंग, मांगशो मांगशो, वाली शारे लोशो हाय सांगला देशांग, इंदु रंग बिंदु, सांगला रंग मोने, थुशोम पाचु की प्रस्तुति से मन मोह लिया। श्यामू नेगी ने होली होली लोशो, लागा रे लागाए, योगराज नेगी ने ठाकुर सेन नेगी जी, जांगचो थंग कानम, बायुलो यूला, नंगरया हो रिदानग, मरिंडा खोजान ने प्यारा ढानिचु कि सोंगी, देस शारे, कलाकार विमल, उषा, भावना, चंदर लाल ने भी प्रस्तुति दी। महोत्सव के दूसरे दिन दोपहर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त किन्नौर सुरेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे। उनके साथ एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। स्थानीय स्कूल पाइन वुड रिकांगपिओ के छात्र और छात्राओं ने बम-बम बोले मस्ती में डोले सहित कई अन्य गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। लिटल एंजल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया।