फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में 3700 किशोरों को लगी कोरोना की दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए प्रदेश स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। रामपुर विकास खंड के तहत आने वाली 65 पाठशालाओं में 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों की स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन की जा रही है। विकास खंड में कुल 5510 किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाने का स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

रामपुर विकास खंड में प्रथम चरण का टीकाकरण अभियान स्वास्थ्य विभाग की ओर से सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों और किशोरियों को जहां पहली डोज लगाई जा चुकी है, वहीं 28 दिन की अवधि पूरा करने वाले इन किशोरों को अब दूसरी डोज लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रामपुर के 65 स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को दूसरी डोज लगाई जा रही है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 3700 किशोरों का टीकाकरण कर लिया है, जबकि शेष बचे किशोरों को भी कोरोना की दूसरी डोज लगाई जानी है। बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के कारण स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण अभियान की गति धीमी हुई है। विकास खंड की दुर्गम पंचायत में विभाग ने सभी किशोरों का टीकाकरण पूरा कर लिया है, जबकि किन्नू, नरैण, देवठी, सरपारा, फांचा, कूट पंचायत सहित अन्य दुर्गम क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हो गई हैं, इस कारण वहां पहुंचना मुश्किल हो गया है। इन क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों का भी विभाग जल्द टीकाकरण करेगा।
खंड स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके नेगी ने कहा कि विकास खंड के 3700 किशोरों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया जा चुका है। विभाग की ओर से निर्धारित 65 स्कूलों में यह टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। बर्फबारी के कारण दुर्गम क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान प्रभावित हुआ है। स्थिति सामान्य होते ही इन क्षेत्रों के किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने उपमंडल के लोगों से आह्वान किया है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें और अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें