फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर के 32 प्राथमिक स्कूलों पर लटकेंगे ताले, मर्ज करने को मांगा दूरी का रिकॉर्ड

विज्ञापन
रामपुर के 32 प्राथमिक स्कूलों पर लटकेगा ताला। संवाद
विज्ञापन
राजस्व विभाग से रिकॉर्ड मिलते ही भेजा जाएगा शिक्षा विभाग को, अब दस या इससे कम संख्या वाले स्कूलों को किया जा रहा मर्ज
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की बढ़ेंगी दुश्वारियां
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। कठिन भोगौलिक परिस्थितियों वाले रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की दुश्वारियां बढ़ने वाली हैं। अब रामपुर के 32 स्कूलों पर ताले लटकने की नौबत आ गई है। शिक्षा विभाग ने रामपुर के 32 प्राथमिक स्कूलों के साथ लगते अन्य स्कूलों की दूरी का रिकॉर्ड राजस्व विभाग से मांगा है। दूरी का रिकॉर्ड मिलते ही मामला शिक्षा विभाग उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। जो स्कूल मर्ज हो रहे हैं, उनमें वर्तमान समय में दस या फिर इससे कम छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के नए फरमान से अब ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों को परेशानियां झेलनी पड़ेंगी।

गौर हो कि शिक्षा खंड रामपुर के 32 प्राथमिक स्कूल पर बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। ये ऐसे स्कूल हैं, जहां वर्तमान समय में दस या फिर इससे कम विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। शिक्षा विभाग के नए फरमान के मुताबिक, अब इन स्कूलों को साथ लगते स्कूलों में मर्ज करने की तैयारी है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने संबंधित प्राथमिक शिक्षा विभाग को इन स्कूलों के साथ लगते स्कूलों की दूरी स्पष्ट करने का रिकाॅर्ड मांगा है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने राजस्व विभाग से 32 स्कूलों से प्रस्तावित मर्ज होने वाले स्कूलों की दूरी का रिकाॅर्ड मांगा है। जैसे ही राजस्व विभाग तय स्कूलों की दूरी का रिकाॅर्ड शिक्षा विभाग को सौंप देगा, तो इन स्कूलों पर भी ताले लटक जाएंगे। इससे पहले भी रामपुर में 11 स्कूलों पर ताले लटक चुके हैं, जबकि 13 स्कूल अन्य स्कूलों में मर्ज कर दिए गए हैं। यही नहीं नौ उच्च विद्यालयों को भी मर्ज करने की तैयारी चल रही है। विभाग के अनुसार, कम संख्या वाले स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती करना तर्कसंगत नहीं है। यदि साथ लगते स्कूलों में कम संख्या वाले स्कूलों को मर्ज किया जाता है, तो वहां शिक्षकों की संख्या भी बेहतर होगी और शिक्षा का स्तर बढ़ेगा। अब शिक्षा विभाग ने जिन 32 स्कूलों की दूरी का रिकॉर्ड मांगा है, वह तय करेगा कि कौन सा स्कूल बंद होगा और कौन सा मर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


रामुपर खंड के 32 स्कूलों की दूरी साथ लगते स्कूलों से कितनी है, इसका रिकार्ड राजस्व विभाग से मांगा गया है। जैसे ही रिकार्ड आएगा शिक्षा विभाग उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा। - हेमलता जोधटा,प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारी रामपुर
विज्ञापन


रामपुर के इन स्कूलों पर लटकेगा ताला
शिक्षा विभाग के फरमान के मुताबिक रामपुर की प्राथमिक पाठशाला बशड़ी, दलोग, कुर्नू, थेली, नेरी, थड़ा, बरकल, सूम, राईशरन, कराली, मकरोली, सेरीदामन, चेलटा, पलजारा, टनसेरी, कलना, देवठी, मझाली, रडोली, थेडा, सेरी कझाली, केटू, दरशाल, भड़ावली, कुमसू, नाल्टीनाल, बरकल, थेड़ा, सेरी मझाली, खनेवली और पटैना शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें