फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुरक्षा की आंख में अनदेखी का मोतियाबिंद

विज्ञापन
जगातखाना में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे। संवाद
विज्ञापन
जगातखाना पंचायत क्षेत्र में लगे 32 सीसीटीवी कैमरे बने शोपीस, रामभरोसे लोगों की सुरक्षा
विज्ञापन

हुड़दंगी वाहनों को पहुंचा रहे नुकसान, जिला प्रशासन और पुलिस नहीं ले रही सुध
संवेदनशील स्थानों से लोगों का गुजरना हुआ मुश्किल
राकेश बिनी शर्मा
निरमंड(कुल्लू)। रामपुर शहर के साथ सटी कुल्लू जिले की जगातखाना पंचायत में लोगों की सुरक्षा रामभरोसे है, क्योंकि यहां सुरक्षा की आंख में अनदेखी का मोतियाबिंद है। पंचायत क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 32 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। ये सभी सीसीटीवी कैमरे चार महीने से खराब पड़े हैं। आलम यह है कि रात को संवेदनशील स्थानों से लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है, क्योंकि शरारती तत्व और हुड़दंगी रात को वाहनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं, पैदल राहगीर भी सुरक्षित नहीं हैं। प्रशासन और पुलिस की अनदेखी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। रात के समय शरारती तत्वों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। कई बार वाहनों को नुकसान पहुंचाने और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। जगातखाना से लेकर थाचवा और चाटी क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खराब हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे बंद होने के कारण किसी भी आपराधिक घटना की जांच में साक्ष्य उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। इस पंचायत के जगातखाना और चाटी में दो पुल बने हैं, जो रामपुर शहर को जोड़ते हैं। ऐसे में यहां आपराधिक घटना को अंजाम देकर शरारती तत्व रामपुर क्षेत्र में पहुंच जाते हैं और उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता है। यदि सीसीटीवी कैमरे सही अवस्था में हों, तो किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सकती है। लोगों ने प्रशासन, पुलिस और संबंधित पंचायत से जल्द से जल्द कैमरों को दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

एसपी से की है गुजारिश
जगातखाना पंचायत के प्रधान सतीश ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे हिमुडा के माध्यम से लगाए गए थे और 15 वर्षों तक उनकी देखरेख की जिम्मेदारी पुलिस विभाग की है। सीसीटीवी कैमरे खराब नहीं हैं, बल्कि तार टूटे होने के कारण सिस्टम ठप पड़ा है। समस्या को लेकर दो बार एसपी कुल्लू से गुजारिश की जा चुकी है और एसजेवीएन से भी मदद मांगी गई है। रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के चलते जगातखाना और ब्रौ क्षेत्र में भीड़ बढ़ने वाली है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें