फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र को सौंपी सीएडंवी अध्यापक संघ की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मेंद्र को सौंपी सीएडंवी अध्यापक संघ की कमान
विज्ञापन

बैठक में संघ से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। निरमंड खंड के सीएडंवी अध्यापक संघ के चुनाव सोमवार को राजकीय माध्यमिक स्कूल निरमंड में संपन्न हुए। सीएडंवी जिला कुल्लू के अध्यक्ष अध्यक्ष गोविंद ठाकुर, आनी खंड के अध्यक्ष धनी राम ठाकुर और विनीत शर्मा की देखरेख में चुनाव हुए। धर्मेंद्र ठाकुर को सर्वसहमति से अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। वहीं महासचिव का पद पद्म सिंह और कोषाध्यक्ष सोहन लाल को दिया गया।
विज्ञापन

मीनाक्षी भार्गव को महिला मोर्चा की अध्यक्ष, नीलम चंद को सह सचिव, रामलाल, मनोहर वर्मा और कमल शर्मा को जिला प्रतिनिधि चुना गया। इसके अलावा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में संघ से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगों पर चर्चा हुई, जिनमें डीएलएड कर रहे अध्यापकों को छुट्टियों का प्रावधान, भाषा अध्यापकों और शास्त्री को टीजीटी पदनामित करने के बारे में, माध्यमिक विद्यालय के कला अध्यापकों और शारीरिक शिक्षकों को यथावत रखना, दो साल का प्रोवेशन पीरियड हटाकर 4400 ग्रेड पे देना, 4.9.14 पे स्केल के संदर्भ में जुलाई 2014 की अधिसूचना को निरस्त करना, जिला से बाहर नियुक्त अध्यापकों का स्थानांतरण कोटा 5 प्रतिशत और सेवाकाल अनुबंध अवधि के साथ पांच साल करना आदि शामिल है। इस अवसर पर कई अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें