अस्पताल में सुविधाओं
पर ध्यान दें अधिकारी
कुमारसैन में रोगी कल्याण समिति की बैठक में उठा मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। वीरवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक में सिविल अस्पताल कुमारसैन, कोटगढ़ और सीएचसी बड़ागांव के आय-व्यय और अस्पताल में उच्च स्तरीय सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एसडीएम नीरज गुप्ता ने की।
इस दौरान एसडीएम नीरज गुप्ता ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने और अस्पतालों में सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सुविधाओं के कार्य करने पर जोर दिया। इस मौके पर सिविल अस्पताल कोटगढ़ का 7 लाख 80 हजार, बड़ागांव अस्पताल का करीब 4 लाख और सिविल अस्पताल कुमारसैन का करीब 11 लाख रुपये का ब्यौरा दिया गया। वहीं कुमारसैन उपमंडल में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए आरकेएस कमेटी के अन्य सदस्यों से भी सुझाव लिए गए। इस मौके पर कार्यकारी बीएमओ देवराज भंडारी, डॉ. सुष्मिता, डॉ. महेश, डॉ. नितेश नेगी, पंचायत समिति अध्यक्ष मीरा शर्मा, जिला परिषद कृष्णा कौशल, व्यापार मंडल प्रधान राजीव अग्रवाल, कोटगढ़ पंचायत प्रधान कैलाश, बड़ागांव बीडीसी अनिल कुमार, एसडीओ आईपीएच डीएस कौशल और महावीर सहित अन्य मौजूद रहे।