फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में छात्राओं की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता संपन

विज्ञापन
विज्ञापन
21 स्कूलों की 276 छात्राएं
विज्ञापन

खेलों में दिखाएंगी दमखम
चौपाल स्कूल में छात्रा वर्ग की अंडर-19 खेलों का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
चौपाल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौपाल में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का विधिवत आगाज किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में विधायक बलवीर सिंह वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में चौपाल खंड के 21 विद्यालय की 276 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं।
इस अवसर पर खेल प्रभारी वीरेंद्र ठाकुर बताया कि प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन के अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इससे पहले विधायक का स्कूल स्टाफ के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे मनुष्य का केवल मात्र शारीरिक और मानसिक ही नहीं बौद्धिक विकास भी होता है। मुख्य अतिथि ने मार्चपास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतराम शर्मा, पूर्व बीडीसी चेयरमैन मोहन चौहान, प्रिंसिपल चौपाल हरि शर्मा, चौपाल जोन प्रभारी जितेंद्र चौहान, वरिष्ठ नागरिक देवदत्त शर्मा, सेवा निवृत्त शिक्षक लोकिंद्र धौलटा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एलआर शर्मा, पूर्व भाजपा मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र चौहान, चौपाल व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश चंदेल, भाजपा जिला सदस्य काकू ठाकुर, प्रिंसिपल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा केआर चौहान, प्रधान ग्राम पंचायत चांजु-चौपाल उषा गाजटा, चौपाल नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुदर्शना ठाकुर, भराणु पंचायत प्रधान बिमला सिसोदिया, दीपक पनाईक, राजेंद्र शर्मा, प्रिंसिपल हरि शर्मा, गौतम दिपटा, कुंदन बरागटा, सतपाल नेगी, रविन्द्र मेहता, आकाशदीप शर्मा, प्रेम शर्मा, मेहर सिंह थापन, शारीरिक शिक्षक सुरेश नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत थाना प्रताप शर्मा, बीडीसी सदस्य शशि चौहान, जगदीश सूरी, विरेंद्र वर्मा और जगमोहन बेसटा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें