नई कार्यकारिणी के गठन पर होगी चर्चा
15 को होगा व्यापारमंडल रोहड़ू का सम्मेलन
लंबे समय से कारोबारी झेल रहे हैं कई दिक्कतें
रोहडू। व्यापारमंडल रोहड़ू का सम्मेलन 15 जुलाई को सर्किट हाउस रोहड़ू में रखा गया है। सम्मेलन में व्यापारमंडल की कार्यकारिणी का पांच साल कार्यकाल पूरा होने के बाद नए चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी।
व्यापारमंडल रोहड़ू के चुनाव प्रभारी ज्ञान सिंह ने कहा कि अगले महीने व्यापार मंडल का पांच साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। इसलिए अब चुनाव करवाए जाने हैं। 15 जुलाई को सुबह 11 बजे व्यापारियों की बैठक रखी गई है। इससे पहले व्यापारमंडल अध्यक्ष पद के दावेदार रह चुने संजय प्रीत दत्ता ने भी चुनाव प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर व्यापारमंडल के चुनाव करवाने की मांग उठाई है। रोहड़ू में व्यापारियों की कई समस्याएं लंबित पड़ी हैं। सफाई व्यवस्था, पार्किंग, शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण व्यापारी लगातार परेशान हैं। नव नियुक्ति व्यापारमंडल व्यापारियों की इन समस्याओं का पूरा करने में सहयोग कर सकता है। चुनाव प्रभारी ज्ञान सिंह ने भी संजय प्रीत दत्त के ज्ञापन की पुष्टि की है।