फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता को मिलेगा एक लाख, ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौपाल।
तहसील मुख्यालय चौपाल के ग्रीन पार्क स्टेडियम में यूथ क्लब की ओर से संदीप चौहान स्मारक क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 28 अप्रैल से छह मई तक चलेगी। इसमें विजेता टीम को 1,11,111 रुपये की नकद राशि व ट्रॉफी, उप विजेता टीम को 55,555 नकद व ट्रॉफी बतौर पुरस्कार दी जाएगी। मैन ऑफ सीरीज को 11,111 रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, विकेटकीपर व सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक को 2,222 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। खेलकूद प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क चार हजार रुपयेे रखा गया है। यूथ क्लब चौपाल के अध्यक्ष शशि चौहान ने कहा कि इस प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर प्रधानाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल हरि शर्मा, समापन अवसर पर विधायक बलवीर वर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकार मुकेश खुरांटा, पूनम सरमाईक, तनूजा चौहान सहित कई अन्य कलाकार धमाल मचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें