अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या लोक गायकों के नाम रही। मेले की स्टार नाइट में एचडी ब्रदर्स ठियोग व तांतरा ब्रदर्स रामपुर के कलाकारों, इंद्रजीत ने लोगों को खूब नचाया। पहली सांस्कृतिक संध्या में लोग रात दस बजे तक नाटियों पर झूमते रहे। संध्या का आगाज हैरी म्यूजिकल ग्रुप राजगढ़ ने किया। ठियोग के कलाकार एचडी ब्रदर्ज ने पाता पानो रा हो, सहिबा री बीविये, बाजा रेडिया, लागा ढोलो रा डमाका आदि गीत प्रस्तुत किए।
कुल्लू के लोक गायक इंद्रजीत ने मेरे मामुआ ठांडे पानी रा, बालु शाई मेरी कुल्लू मनाली री, ढोलकी रामा हो, लाड़ी शावणिये हो, पिपली खाई लागे सीसी आदि की प्रस्तुति दी। वायस ऑफ पंजाब फेम कुमार साहिल ने मैं तेनु समझावां की, खामोशियां अल्फाज हैं, मेरे सोणिया आंख नाल आंख मिला, गुजरा हुआ आदि की प्रस्तुति दी। कोटखाई के कलाकार विनोद रांटा ने मुंगड़ी जोगे न रोए मेरे कानो, पारा आया बंजारा, तेरा मेरा प्यार आडिये, कुल्लु मनाली पेड़ो री छंइया की प्रस्तुति दी। रामपुर के कलाकार तांतरा ब्रदर्स ने रोहड़ू मेले आई दुनिया सारी, मामिये ढाटु बिसरा लेना, खाई लेणी शिमले री जलेबी, लागा-लागा तांतरा लागा की प्रस्तुति से वाहवाही लूटी। लोक कलाकार भारती नेगी, पुष्पेंद्र कंवर, अंकुश सरमैक, धीरज मेहता, मनीष, प्रभा ठाकुर, नरेश भारद्वाज, सोनू, सुरेंद्र सुरी, रविंद्र चौहान, पूजा राजटा, दिनेश सांस्कृतिक दल, रोहड़ू से किरण चौहान, प्रवेश भागटा, पवन कुमार, हिम आंचल कलाकार ग्रुप, रोशनी शर्मा, रमेश कटोच, शारदा शर्मा, रीना ठाकुर, कल्पना तोमर ने एक के बाद एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एचडी ब्रदर्स, तांतरा ब्रदर्स, इंद्रजीत व कुमार साहिल की प्रस्तुतियां रही।