अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 17वीं वाहिनी रिकांगपिओ के हिमवीरों ने रविवार को स्थापना दिवस मनाया। इसके चलते भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेनानी अर्जुन सिंह नेगी ने वाहिनी के परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर सलामी ली। नेगी ने कहा कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 17वी वाहिनी की स्थापना कुमाऊं क्षेत्र में भारत-चीन सीमा की सुरक्षा के लिए हुई थी।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की चक्र परिवर्तन नीति के तहत यह वाहिनी वर्ष 2004 में रिकांगपिओ में तैनात की गई। वर्तमान में यह वाहिनी शिपकिला सब सेक्टर में भारत-चीन सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात है। स्थानीय प्रशासन एवं जनता के साथ मिलकर यह वाहिनी स्वच्छता अभियान भी चला रही है। साथ ही भारत-चीन सीमा के सीमांत गांव में चिकित्सा शिविर तथा चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है।