फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोगली में रोज जाम में फंस रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
नोगली में जाम लगना आम बात हो गई है। जाम लगने से जहां राहगीरों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं, वाहन चालकों को भी मुश्किल हो रही। बीते कुछ माह पहले यहां गुमटी बनाई गई। लोगों की आस जगी थी कि गुमटी बनने से यहां पुलिस कर्मचारी की तैनाती होगी और जाम से छुटकारा मिलेगा। लेकिन पुलिस की तैनाती न होने के चलते यहां जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। हजारों लोग यहां से रोज रामपुर, खनेरी अस्पताल, झाकड़ी, ज्यूरी, जिला किन्नौर और शिमला की ओर आते जाते हैं।
विज्ञापन

अगर यहां पर पुलिस कर्मचारी की तैनाती होती है तो काफी हद तक जाम से निजात मिल सकती है। क्षेत्र के लोगों में तिलक राज कायथ, राकेश कायथ, और नागेंद्र ने बताया कि समय के साथ-साथ नोगली में वाहनों की आवाजाही भी बढ़ रही है। इसके चलते यहां अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कुछ चालक बेतरतीब वाहन पार्क कर देते हैं। इससे भी जाम लग रहा है। उधर, भड़ावली पंचायत के उप प्रधान दिनेश खमराल ने बताया कि जल्द प्रशासन से मिलकर समस्या को हल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें