रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पदम छात्र पाठशाला रामपुर में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। एनसीसी कैडेट्स, स्वयंसेवियों और अन्य विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर मुख्यातिथि को परेड की सलामी दी। समारोह में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। अंशुल मेहता और वैभव बांशटू को श्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा।
विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। छात्रों ने वंदेमातरम गीत और सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी गीत पर प्रस्तुति दी। राहुल नेगी, जसवंत और नरोत्तम ने सोलो गीत, छात्रों ने लोक नृत्य आदि की प्रस्तुति दी। समारोह के बीच में छात्रों ने किन्नौरी, पहाड़ी गीतों पर प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य बीडी कश्यप ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। शैक्षणिक क्षेत्र में उपलब्धि के लिए जतिन ठाकुर, राजेश कुमार, महेंद्र सिंह, अभिमन्यु, अनिल, भानू प्रताप, देवाशीश, नीरज कुमार, रितेश को नवाजा। हाजिरी में नरोत्तम, पंकज ठाकुर, अमित कायथ, प्रीतम, यमन चौहान, शेर सिंह और समीर पुरस्कृत हुए। अंडर-14 राज्य कुश्ती स्पर्धा में अव्वल रहने पर प्रताप, ललित, अभिषेक, विज्ञान गतिविधियों में वैभव, नीरज पाल, समीर मेहता, प्रवीण कुमार, तरुण शर्मा, विनेश भलूनी, सुमित कुमार को पुरस्कृत किया। इस दौरान रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंदलाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता पीसी द्रैक, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण श्याम, नगर परिषद अध्यक्ष मीना कुमारी, पूर्व विधायक नीन्जू राम, भाजपा नेता केवल राम बुशहरी, सुषमा मखैक, भीम सेन ठाकुर, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमर देव, एसडीएम डॉ. निपुण जिंदल, उपनिदेशक शिक्षा राजेश्वरी बता, डीएसपी देव कुमार नेगी, प्रधानाचार्य बीडी कश्यप, ओएसडी डॉ. माम राज पुंडीर, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।