फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन से नहीं मिल रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। निचार खंड की ग्राम पंचायत उरनी में सात दिनों से पेयजल किल्लत चल रही है। सप्लाई ठप होने से लोगों को दूर-दूर से पानी ढोकर गुजारा करना पड़ रहा है। लोगों ने आईपीएच विभाग को कई बार इस समस्या के बारे में सूचित किया। लेकिन विभाग ने पेयजल समस्या का हल नहीं किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उरनी प्रधान गीता ज्ञानी नेगी, पूर्व उप प्रधान सनम नेगी, कमल नेगी, आदर्श नेगी, कोमल सिंह नेगी, संतराम नेगी, धनीराम नेगी आदि ने कहा कि जल स्रोत में पानी के कमी के चलते समस्या आ रही है। उन्होंने आईपीएच विभाग और जिला प्रशासन से समय रहते पानी की नियमित सप्लाई देने की मांग की है। उधर, इस बारे में आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता टापरी नीतिश शर्मा ने कहा कि सर्दियों के दिनों में दिक्कतें जरूर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि टीम को स्रोत पर भेजा गया है। जल्द पेयजल की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें