फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ डिपो की 16 बसें फंसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में वीरवार को भी ऊंची चोटियों पर हल्का-हल्का हिमपात होता रहा। हिमपात के बाद जिले के पहाड़ सफेद चादर में लिपटे नजर आए। निचले इलाकों में जहां दोपहर तक मौसम खराब रहा, वहीं दोपहर बाद निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। शिमला, मंडी सहित विभिन्न रूटों पर परिवहन निगम रिकांगपिओ डिपो की 16 बसें फंसी हैं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीरवार को कल्पा का अधिकतम तापमान -2.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान -1.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान -5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभिन्न चोटियों पर 15 से 22 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। उधर, पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के कार्य प्रबंधक शमशेर सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से शिमला की तरफ बसों की बराबर आवाजाही रही, जबकि पूह, काजा सहित जिले के डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रामीण रूटों पर बसें नहीं जा पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें